एक घंटे में तुरंत पीरियड्स आने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

टाइम पूरा होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड? तो फ्लो के लिए खाएं 7 चीजें

अजवायन
150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।



जीरा
जीरा की तासीर गर्म है। इसका भी अजवायन जैसा प्रभाव होता है।



कच्चा पपीता
यह सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।



मेथी के दाने
मेथी के दानों को पानी में उबाल कर पीएं। इस उपाय को कई विशेषज्ञों ने भी रिकमेंड किया है।



अनार
आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरू कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।



तिल
तिल को अपनी नियमित डेट से 15 दिन पहले इस्तेमाल में लाएं। यह काफी गर्म होता है और इसलिए आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तिल के दानों को दिन में 2-3 बार शहद के साथ लीजिए।



सिट्रस फ्रूट्स
नींबू, संतरा, किवी, आंवला जैसे फल जिनमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, उनका सेवन करें। इससे प्रोजेस्टेरॉन लेवेल में बढ़ोतरी होती है जो पीरियड इंड्यूस करने वाला हॉर्मोन होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info